औरैया
औरैया जनपद में परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी कलह को दूर करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी कलह को दूर करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना ककोर में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान 7 परिवारों के आपसी मतभेदों को सुलझाकर उन्हें पुनः एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
35 फाइलों पर हुई गहन सुनवाई
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कुल 35 मामलों पर सुनवाई की गई। इनमें से 07 ऐसे परिवार जो वैचारिक मतभेदों और आपसी मनमुटाव के कारण पिछले काफी समय से अलग रह रहे थे और किसी भी कीमत पर साथ रहने को तैयार नहीं थे, उन्हें विशेषज्ञों और पुलिस टीम द्वारा समझा-बुझाकर उनके गिले-शिकवे दूर किए गए।
काउंसलिंग से दूर हुई कड़वाहट
‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सदस्यों ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाते हुए उन्हें परिवार की अहमियत समझाई। लंबी काउंसलिंग के बाद सभी 7 जोड़ों ने पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी और उपहार भेंट कर विदा किया गया।
बिखरे परिवारों को जोड़ना ही मुख्य लक्ष्य
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कानूनी पेचीदगियों से पहले आपसी संवाद और मध्यस्थता के जरिए बिखरते हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि, महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट नई किरण से संबंधित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय और सामाजिक पहल की काफी सराहना की है।
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026























