कानपुर: सेल्समैन हत्याकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में ‘छोटू’ घायल

कानपुर

कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर में हुए चर्चित सेल्समैन हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र के भवानीपुर में हुए चर्चित सेल्समैन हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और हत्यारोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी छोटू उर्फ निसार गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, बिधनू पुलिस भवानीपुर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों से सामना हो गया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली आरोपी छोटू उर्फ निसार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

तमंचा और बाइक बरामद, दो साथी फरार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

सेल्समैन हत्याकांड से जुड़ा है मामला

पकड़ा गया आरोपी बिधनू के भवानीपुर में हुई सेल्समैन की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और फरार साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24