झांसी: पुलिस मुठभेड़ के बाद अपहरण कांड का खुलासा, 15 हजार के इनामी समेत 4 गिरफ्तार

झांसी

झांसी जनपद की नवाबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण की सनसनीखेज घटना का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झांसी जनपद की नवाबाद थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण की सनसनीखेज घटना का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के बाद दबोचे गए आरोपी

नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता युवक को लेकर किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में 15 हजार का इनामी अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण, हर्ष और उनके साथ शामिल दो बाल अपचारियों (नाबालिगों) को हिरासत में लिया है।

2 लाख की फिरौती के लिए किया था अपहरण

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं ने रकम न मिलने पर युवक को गंभीर नुकसान पहुँचाने की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस की त्वरित सक्रियता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सकुशल बरामद हुआ युवक

पुलिस टीम ने अपहृत युवक को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। नवाबाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24