सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजी

सहारनपुर

सहारनपु टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सहारनपुर में जश्न का माहौल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपु टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सहारनपुर में जश्न का माहौल है। जीत की खुशी में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरा शहर तिरंगे के रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया।

घंटाघर पर उमड़ा जनसैलाब

जीत की घोषणा होते ही शहर का मुख्य केंद्र घंटाघर हजारों युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों से भर गया। क्रिकेट प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र देर रात तक ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजता रहा।

जमकर हुई आतिशबाजी

इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। उत्साह का आलम यह था कि लोग अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकल पड़े। जीत के इस जश्न के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा, जिसमें हर उम्र के लोग शामिल होकर अपनी टीम की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.