स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी धाक जमाते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी धाक जमाते हुए टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने न केवल ट्रॉफी उठाई, बल्कि क्रिकेट इतिहास के कई बड़े कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्वकप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई।























