सिद्धार्थनगर: बांसी तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर बांसी तहसील बांसी में आज शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर बांसी तहसील बांसी में आज शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कार्य में लापरवाही और जनता को परेशान करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एक लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता सुभाष ने आरोप लगाया कि लेखपाल श्रवण कुमार ने उनकी भूमि के बैनामे पर गलत रिपोर्ट लगाई है और उन्हें अनावश्यक रूप से मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मामले की गंभीरता और लेखपाल की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल श्रवण कुमार को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए,राजस्व विभाग: 15,पुलिस विभाग: 04,विकास विभाग: 02,अन्य विभाग: 12

कुल प्राप्त शिकायतों में से 5 शिकायतों पूर्ति विभाग का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी शिकायतों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस की आख्याओं का अवलोकन किया और लंबित मामलों की मौके पर जांच के लिए तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय और जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित तहसील व जनपद स्तर के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.