सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र के करहिया पुल के समीप स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र के करहिया पुल के समीप स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने शिरकत की और क्षेत्रवासियों के साथ फूलों और गुलाल की होली खेलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने की, जबकि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिदानंद पाण्डेय ने किया।
संबोधन के दौरान वक्ताओं ने चैत्र मास में मनाए जाने वाले होली के पर्व के पौराणिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद के सत्य और अटूट विश्वास की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि यह त्योहार समाज के हर वर्ग को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के सूत्र में पिरोने का काम करता है।
इस उत्सव में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की तमाम हस्तियां एकजुट हुईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम कुमार उर्फ चिंकू यादव, आरएसएस के जिला प्रचारक अवनीश जी, एस.पी. अग्रवाल, राजेंद्र दुबे, राजेंद्र पाण्डेय, जय वर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, मार्कण्डेय पाण्डेय और बब्बू तिवारी शामिल हुए।
इसके अलावा अखंडपाल सिंह, लवकुश चौधरी, राम तेज़ शुक्ला, राजू पाल, शिव कुमार वर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, मोना पाण्डेय, राकेश शांडिल्य, राजू कसौधन, ओम प्रकाश तिवारी, शिव सागर मिश्रा, राजेश कुमार अवस्थी उर्फ कालिया बाबा, रामनिवास उपाध्याय, कारिया यादव, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, बालक राम यादव, मंतोष पाठक, सुनील पांडेय, राजेंद्र सोनी, बबलू पाण्डेय, मोनू चौधरी और प्रभात जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बागपत: कानून व्यवस्था को धार देने के लिए एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दारोगा इधर से उधरhttps://t.co/0nNhrxTHeh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026






















