बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अपना दल के स्याना कैंप कार्यालय पर शनिवार को जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपना दल के स्याना कैंप कार्यालय पर शनिवार को जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जनपद आगमन की तैयारियों और संगठन विस्तार पर केंद्रित रहा।
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जल्द ही बुलंदशहर का दौरा करेंगी, जिसके लिए अभी से भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति हैं। भुर्जी ने दावा किया कि जिस तरह अपना दल (एस) पिछड़ों और वंचितों की आवाज संसद तक उठा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब यह उत्तर प्रदेश की नंबर वन पार्टी बनेगी और 2027 में अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी।
चुनावी शंखनाद और सदस्यता अभियान
बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सदस्यता अभियान चलाकर पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, संगीता तोमर, भूप सिंह प्रधान, हामिद अली सैफी, धर्मेंद्र चौहान, खुशी सागर, गोपाल शर्मा, राजीव अग्रवाल, ललित लोधी सहित भारी संख्या में विधानसभा और जोन अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: मोगिस हॉस्पिटल में अनियमितताओं की भरमार, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाबhttps://t.co/9U93Nd3IKt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026























