औरैया
औरैया जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को बिधूना तहसील परिसर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को बिधूना तहसील परिसर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी औरैया डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुद मोर्चा संभालते हुए दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को विस्तार से सुना।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित दर्जनों मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न हो, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों, विशेषकर जमीनी विवादों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर विवादित स्थलों का मौका मुआयना करें और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
इस दौरान उपजिलाधिकारी SDM बिधूना गरिमा सोनकिया, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी CO बिधूना पुनीत मिश्रा सहित ब्लॉक और तहसील स्तर के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: मोगिस हॉस्पिटल में अनियमितताओं की भरमार, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाबhttps://t.co/9U93Nd3IKt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026























