बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर अंतर्गत हनुमान टीला क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व सट्टा कारोबारी मनीष बंसल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर अंतर्गत हनुमान टीला क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व सट्टा कारोबारी मनीष बंसल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की तहकीकात में जुट गई है। परिजनों के आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 10:15 बजे पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी राप्ती पुल पर बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पुल पर टंकी रखकर अपना व्यवसाय चलाने वाले दो दुकानदारों को निशाना बनाते हुए माल पर हाथ साफ कर दिया,देखिये वीडियो @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/qQujJRF0E3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026






















