टी20 विश्व कप 2024: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत और इंग्लैंड, क्या अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मिलेगा मौका?

स्पोर्ट्स डेस्क

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है। सेमीफाइनल की इस बड़ी बाधा को पार करने के लिए भारत के सामने एक बार फिर इंग्लैंड की कड़ी चुनौती होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी इन दोनों दिग्गज टीमों के बीच भिड़ंत हो चुकी है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

अभिषेक की खराब फॉर्म और रिंकू की वापसी पर सस्पेंस

भारतीय खेमे के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म है। लगातार मौके मिलने के बावजूद अभिषेक रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्टार फिनिशर रिंकू सिंह पिछले दो मैचों से प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे हैं। अपने पिता के निधन जैसी व्यक्तिगत त्रासदी के बावजूद रिंकू टीम के साथ मजबूती से डटे हुए हैं। ऐसे में क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत रिंकू सिंह को मौका देकर मध्यक्रम को और मजबूती देगा।

एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन की चुनौती

टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी गई भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में शानदार खेल दिखाया, लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने टीम की कुछ कमजोरियां उजागर कर दी हैं। अब तक भारत की जीत में एक या दो खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन हावी रहा है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर इंग्लैंड को मात देने के लिए पूरी टीम को बेहतर खेल दिखाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.