टी20 विश्व कप 2026: फिन एलन का ऐतिहासिक धमाका, 33 गेंदों में शतक ठोक न्यूजीलैंड को पहुंचाया फाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सका।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सका। टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एलन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर शान से फाइनल का टिकट कटा लिया है।

क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

फिन एलन ने अपनी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। एलन अब टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने एलन की आतिशबाजी के दम पर महज 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

एलन ने अपनी पारी में केवल 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके साथ ही वह फुल-मेंबर देशों के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 33 गेंद के रिकॉर्ड की बराबरी की।

फिन एलन अब टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों सेमीफाइनल/फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान (96*) और विराट कोहली (89*) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब खिताब से महज एक कदम दूर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.