महराजगंज में फिका पड़ गया होली का रंग, पांच अलग-अलग सड़क हादसों से होली के जश्न में पड़ा खलल, पांच मौतों की खबर से लोग सहमे

महराजगंज

महराजगंज में दुर्घटनाओं से होली के जश्न में पड़ा बांधा,मातम में बदली होली की खुशियां। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

होली के अवसर पर लोग बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी अफजाई कर रहें थे, लेकिन महराजगंज जनपद में इस खुशी के बीच पांच अलग-अलग सड़क हादसों ने मातम का माहौल पैदा कर दिया।

ये रहा पहला हादसा

निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मदनपुरा में पेट्रोल पंप के ठीक सामने सुबह ही पुलिस टीम की बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार पांच पुलिसकर्मी को गंभीर चोटे नहीं आईं हैं।

ये रहा दूसरा हादसा

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर कुर्मी टोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, एक मोटरसाइकिल से छोटू चौहान उर्फ जितेंद्र चौहान (35) पुत्र सुदर्शन चौहान एवं हीरा लाल (30) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम लखिमा, थाना श्यामदेउरवा, लखिमा से धर्मौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुर्मी टोला परतावल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों के मदद से एम्बुलेंस को बुलाया गया,
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू चौहान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परतावल चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। वहीं घायल हीरा लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

ये रहा तीसरा हादसा

कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा-घुघली मार्ग पर बंदी ढाला के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, बगहा निवासी शैलेन्द्र (पुत्र चंद्रिका साह), जो सिसवा में रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे, घुघली से सिसवा की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बंदी ढाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये रहा चौथा घटनाक्रम

निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर गड़ौरा गांव के समीप देर शाम को अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति पहचान कन्हई (45) पुत्र दशरथ ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा पिपरिया निवासी के रूप में हुई‌।

ये रहा पांचवां घटनाक्रम

सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, सिंदुरिया-निचलौल बॉर्डर पर भेड़िया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान भगवान दास पुत्र छोटेलाल, निवासी निचलौल थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इस तरह पांच अलग-अलग सड़क हादसों से होली की खुशियां फिकी पड़ गईं और लोग एक के बाद एक घटनाओं को सुनकर सहम गएं।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.