महराजगंज: सिंदुरिया-निचलौल बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को मातम में बदल दिया। सिंदुरिया-निचलौल बॉर्डर पर स्थित भेड़िया गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

अनियंत्रित होकर काल बनी रफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक अपनी बाइक से सिंदुरिया-निचलौल मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह भेड़िया गांव के पास पहुंचा, बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे बनी पुलिया से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम, शिनाख्त हुई

मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के निवासी भगवान दास पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना जैसे ही युवक के घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। त्यौहार के दिन हुई इस आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की जानकारी मिलते ही सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.