बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के रंगों के त्योहार होली पर जहां चारों ओर उल्लास का माहौल था, वहीं बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रंगों के त्योहार होली पर जहां चारों ओर उल्लास का माहौल था, वहीं बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। अपनी प्रेमिका को होली की बधाई देने और गुलाल लगाने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल युवक को उत्तेजित भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
चोरी-छिपे मोहल्ले में दाखिल हुआ था प्रेमी
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर शहर का रहने वाला यह युवक रविवार देर शाम ककोड़ कस्बे के एक विशेष मोहल्ले में पहुंचा था। वह अपनी प्रेमिका को गुलाल लगाने के इरादे से चोरी-छिपे गली में दाखिल हुआ, लेकिन उसकी संदिग्ध हरकतों ने मोहल्ले के लोगों और युवती के परिजनों का ध्यान खींच लिया। बाहरी युवक को देर शाम क्षेत्र में घूमता देख लोगों ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
पूछताछ में खुला प्रेम-प्रसंग, भड़क उठी भीड़
जब युवक ने वहां आने का कारण अपनी प्रेमिका से मिलना बताया, तो स्थानीय लोग और परिजन आगबबूला हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने युवक की दलीलों को अनसुना करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक काफी देर तक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। शोर-शराबा सुनकर आसपास के घरों से भी लोग बाहर निकल आए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस ने शांति भंग में किया चालान
घटना की सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ले में विवाद और मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर निवासी युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल, आरोपी युवक का शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है। पुलिस ने कस्बे के लोगों से कानून हाथ में न लेने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
रंगों के सबसे बड़े एवं पावन पर्व होली पर वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की अपील : शान्ति पूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहारhttps://t.co/kajvpUseun
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















