महराजगंज
महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार की कक्षा नौवीं की मेधावी छात्रा श्वेता शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार की कक्षा नौवीं की मेधावी छात्रा श्वेता शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्वेता के वैज्ञानिक मॉडल का चयन प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड मानक योजना’ के लिए किया गया है।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत, श्वेता को अपने नवाचारी मॉडल को और अधिक विकसित और उन्नत बनाने के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान ग्रामीण अंचलों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
छात्रा की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विज्ञान विभाग के शिक्षक सुनील कुमार, सूर्य प्रकाश गुप्त, भवानी शंकर पांडेय, रमेश कुमार सिंह और आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित पूरे विद्यालय परिवार ने श्वेता को बधाई दी है। मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं में भी वैज्ञानिक शोध के प्रति उत्साह बढ़ा है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















