बलरामपुर: नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। कोतवाली देहात पुलिस ने एक 13 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

लालच देकर जंगल ले गया था दरिंदा

घटना 27 फरवरी 2026 की है। ग्राम विजयनगर चौराहा निवासी पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मानसिक दिव्यांग बेटी खेत की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मासूम के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज और साक्ष्यों से हुई पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने:

घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

क्षेत्र के सभी CCTV फुटेज खंगाले।

गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया।

इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान मोनू उर्फ मकसूद अली (निवासी ग्राम वाहिद नगर) के रूप में की।

पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को श्रीनगर जुआथान के मनिकाकोट नाला पुल के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसने बच्ची को बर्गर और टिकिया खिलाने का लालच देकर उसे अपनी साइकिल पर बैठाया और सुनसान जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

कड़ी धाराओं में कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 57/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) B और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3/4(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला और बाल अपराधों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.