महराजगंज: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, आवास पर उमड़ा फरियादियों का सैलाब

महराजगंज

महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी ने सोमवार को अपने जनपद स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी ने सोमवार को अपने जनपद स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के कोने-कोने से आए सैकड़ों फरियादियों की लंबी कतारें देखी गईं, जो अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की आस लेकर पहुँचे थे।

जनता दर्शन में मुख्य रूप से राजस्व विवाद, बिजली कटौती, जर्जर सड़कें, आवास आवंटन और वृद्धावस्था पेंशन जैसे मुद्दे छाए रहे। मंत्री पंकज चौधरी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कई गंभीर मामलों में मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर जल्द निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

किसानों और युवाओं की मांग: ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने खाद की उपलब्धता और नलकूपों की मरम्मत की मांग की, जबकि युवाओं ने रोजगार के अवसरों पर चर्चा की महिलाओं द्वारा राशन कार्ड और उज्ज्वला योजना से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी लाभ दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा की जनता की सेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का लक्ष्य हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों के प्रार्थना पत्र व्यवस्थित करने में सहयोग किया। मंत्री के इस सक्रिय रुख से स्थानीय जनता में संतोष देखा गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.