महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कुल्फी बेचकर घर लौट रहे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कुल्फी बेचकर घर लौट रहे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए वृद्ध का अस्पताल में उपचार जारी है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

कुल्फी का ठेला हुआ क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी निवासी रोगी जायसवाल (65) वर्षों से कुल्फी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे जब वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी पिपरा के समीप पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।
पुलिस कार्रवाई में जुटी
परिजनों ने चालक की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ठुठीबारी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट,SDM और CO के नेतृत्व में पुलिस-SSB ने निकाला फ्लैग मार्चhttps://t.co/dOv7t2SWXp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026





















