बलरामपुर: 38वें ‘होली ठिठोली’ में ठहाकों की गूंज, कृष्णा शुक्ला बने ‘मूर्खाधिराज’

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जनपद के रामलीला मैदान में रविवार की रात ‘होली महोत्सव समिति’ के तत्वावधान में आयोजित 38वां होली ठिठोली कार्यक्रम रंग, रस और व्यंग्य के अनूठे संगम का गवाह बना।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जनपद के रामलीला मैदान में रविवार की रात ‘होली महोत्सव समिति’ के तत्वावधान में आयोजित 38वां होली ठिठोली कार्यक्रम रंग, रस और व्यंग्य के अनूठे संगम का गवाह बना। इस पारंपरिक आयोजन में जहाँ कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, वहीं हास्य-विनोद की रस्मों ने पूरे शहर को ठहाकों से सराबोर कर दिया।

 

फलों-सब्जियों की माला से हुई ‘मूर्खाधिराज’ की ताजपोशी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मूर्खाधिराज’ और ‘मूर्खाधिपति’ की पारंपरिक उपाधि रही। इस वर्ष कृष्णा शुक्ला को ‘मूर्खाधिराज’ और अभय सोनी को ‘मूर्खाधिपति’ चुना गया। परंपरा के अनुसार, उन्हें फलों और सब्जियों की विशेष माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसे देख पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इस दौरान हास्य-व्यंग्य के बीच सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र की विभूतियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कवि सम्मेलन में जमी महफिल

देर रात तक चले इस उत्सव में स्थानीय कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस की रचनाओं से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि महंत बृजानंद महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम मिश्र और सुनील सिंह कसेरा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पिछले 38 वर्षों से आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.