देवरिया: सांसद शशांक मणि के कार्यालय पर ‘होली मिलन’ की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता मन

देवरिया

देवरिया जनपद के नगर पालिका वार्ड नंबर 3, मेहड़ा पूरवा स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय कार्यालय पर रविवार को भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के नगर पालिका वार्ड नंबर 3, मेहड़ा पूरवा स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय कार्यालय पर रविवार को भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में अबीर-गुलाल की बौछार और लोक गीतों की गूँज के बीच भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

भोजपुरी गीतों पर झूमे श्रोता, सौहार्द का दिया संदेश

समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि उपस्थित जनसमूह झूमने पर मजबूर हो गया। इस अवसर पर सांसद शशांक मणि ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। हमें अपनी सभ्यता और विरासत को जीवित रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ होली मनानी चाहिए।”

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान सहभोज का भी आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, डब्लू मणि त्रिपाठी, राहुल मणि, जितेंद्र सिंह सैथवार, अनिरुद्ध सिंह, मोनू यादव और संजय यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.