बलिया: “सच और संविधान की ताकत किसी भी साजिश से बड़ी”, आप प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा का भाजपा पर प्रहार

बलिया

बलिया जनपद के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने जनपद में आयोजित एक बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने जनपद में आयोजित एक बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के हालिया फैसले को सत्य की जीत बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है।

न्यायालय के फैसले को बताया ऐतिहासिक

सर्वेश मिश्रा ने कहा कि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि यह मुकदमा आधारहीन था और साक्ष्यों के अभाव में गढ़ा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आलोचना को अपराध मानती है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता अपना रही है। यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती और बेरोजगारी पर सवाल उठाने वाले युवाओं पर लाठियां बरसाना इसका जीवंत उदाहरण है।

विकास के दावों पर घेरा

प्रवक्ता ने बलिया के मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 2022 की घोषणा के बावजूद जमीन अधिग्रहण में चार साल लग गए, जो सरकार की विफलता है। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘आप’ की राजनीति स्कूल और अस्पताल जैसे बुनियादी मुद्दों पर आधारित है, जिससे सत्ता पक्ष घबराया हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.