देवरिया शिक्षक आत्महत्या प्रकरण: 55 सेकंड के ऑडियो ने खोला राज, लिपिक से लगाई थी गुहार

देवरिया

देवरिया जनपद के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 55 सेकंड के ऑडियो क्लिप ने विभाग में व्याप्त दबाव और शिक्षक की आर्थिक तंगी की पोल खोल दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 55 सेकंड के ऑडियो क्लिप ने विभाग में व्याप्त दबाव और शिक्षक की आर्थिक तंगी की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मृतक शिक्षक विभागीय लिपिक संजीव सिंह से अपना चेक पास कराने के लिए मिन्नतें करते सुनाई दे रहे हैं।

“ब्याज पर पैसा लेकर हूँ परेशान”

ऑडियो में कृष्ण मोहन सिंह अत्यंत भावुक और मानसिक दबाव में दिख रहे हैं। वे लिपिक से कह रहे हैं कि उन्होंने काम के लिए एडवांस भुगतान किया है और अब उन्हें उस रकम पर भारी ब्याज (सूद) देना पड़ रहा है। शिक्षक की ‘भैया, किसी तरह दिलवा दीजिए’ वाली गुहार उनकी गंभीर आर्थिक और मानसिक स्थिति को दर्शाती है। दूसरी ओर, लिपिक विभागीय प्रक्रियाओं और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए अगले महीने भुगतान शुरू होने का आश्वासन दे रहा है।

पुलिस की तकनीकी जाँच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ऑडियो की सत्यता की तकनीकी जाँच (फॉरेंसिक) कराई जा रही है। जाँच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या विभागीय देरी और आर्थिक उत्पीड़न ही आत्महत्या का मुख्य कारण था। पुलिस संबंधित लिपिक और अधिकारियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.