मऊ: रोडवेज बस और बाइक की भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बातकोल मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने एक रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बातकोल मोड़ स्थित यूनियन बैंक के सामने एक रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बस को ज़ब्त कर लिया है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मधुबन के उसरी छपरा निवासी अमित कुमार (पुत्र हरेंद्र कुमार) अपनी बाइक से कोपागंज से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घोसी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि अमित सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोपागंज पहुँचाया।

 

हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। कोपागंज पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.