मधुबन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

मऊ

मऊ जनपद के मधुबन स्थित सूरजपुर में रविवार को जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन स्थित सूरजपुर में रविवार को जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एसबी हॉस्पिटल बासू नगर दरगाह के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में न केवल मरीजों का उपचार हुआ, बल्कि जाँच और दवाइयां भी पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की गईं।

 

भारी भीड़ के कारण देर शाम तक चला शिविर

शिविर का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था, किंतु उपचार के लिए उमड़ी दर्जनों गाँवों की भारी भीड़ को देखते हुए इसे देर शाम तक संचालित करना पड़ा। इस दौरान 200 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, टाइफाइड और मलेरिया जैसी महत्वपूर्ण जाँचें भी नि:शुल्क की गईं।

विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य सलाह

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीतीश शर्मा (MBBS, MD), डॉ. ज़ुल्फ़ेकार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. मीना और लैब तकनीशियन विनीत गिरी ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह करते हुए मरीजों को स्वच्छता अपनाने की विशेष सलाह दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.