ठुठीबारी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट,SDM और CO के नेतृत्व में पुलिस-SSB ने निकाला फ्लैग मार्च

ठुठीबारी

महराजगंज जनपद में आगामी होली और रमजान के पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ठुठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी होली और रमजान के पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ठुठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार शाम को कस्बे की सड़कों पर उस समय सुरक्षा का पुख्ता अहसास हुआ, जब प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया।

अधिकारियों ने संभाली कमान

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों की मौजूदगी ने स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाया।

कोतवाली परिसर से शुरू हुआ यह मार्च कस्बे के विभिन्न संवेदनशील और महत्वपूर्ण हिस्सों से होकर गुजरा। भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र,मुख्य तिराहा और मेन रोड.कॉलेज रोड एवं घनी आबादी वाले इलाके

अफवाहों से बचने और भाईचारे की अपील

मार्च के दौरान लाउडस्पीकर और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं।किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से बचें।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें शांति से मनाएं। यदि किसी ने भी कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

चूंकि ठुठीबारी नेपाल सीमा से सटा हुआ इलाका है, इसलिए पुलिस और SSB के जवान सीमावर्ती पगडंडियों पर भी पैनी नजर रख रहे हैं ताकि त्योहारों के दौरान कोई अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.