बहराइच में खूनी खेल: संपत्ति विवाद में युवक ने कुल्हाड़ी से परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

बहराइच

बहराइच जनपद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव में रविवार रात एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव में रविवार रात एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने ईंट से अपना सिर फोड़कर खुदकुशी की भी कोशिश की।

 

जमीन के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय निरंकार वर्मा का अपने बड़े भाई गुरदेव से लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था। विवाद की मुख्य वजह पिता बदलू राम (60) द्वारा कुछ समय पहले बेची गई जमीन के पैसे थे। रविवार रात निरंकार ने जब अपना हिस्सा मांगा और पिता ने मना कर दिया, तो वह आपा खो बैठा और घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बिछ गईं लाशें, घर बना कत्लगाह

आरोपी ने सनक में आकर पिता बदलू राम, मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और 80 वर्षीय दादी शीतला देवी पर ताबड़तोड़ वार किए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई गुरदेव पर भी उसने हमला किया, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी लहूलुहान कर लिया।

पुलिसिया कार्रवाई और स्थिति

एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सनी ईंट बरामद कर ली गई है। होली से ठीक पहले हुए इस सामूहिक हत्याकांड से पूरे गांव में मातम पसरा है और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.