बस्ती: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बस्ती

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पेट्रोल पंप के पास से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को त्रिलोकपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था।

विधिक कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते वह पकड़ा गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.