ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: दिनदहाड़े हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज  जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी (टोला पड़ियाताल) में दिनदहाड़े हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज एक दिन के भीतर खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज  जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी (टोला पड़ियाताल) में दिनदहाड़े हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज एक दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण

पीड़ित अनिल यादव पुत्र रामवृक्ष यादव 28 फरवरी 2026 को अपने घर पर ताला लगाकर सपरिवार नेपाल स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब 4 बजे लौटने पर उन्हें घर के कमरों की कुंडी टूटी मिली और सामान अस्त-व्यस्त पाया गया। अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर चांदी की चेन, बिछिया, आर्टिफिशियल मंगलसूत्र और पीतल-तांबे के बर्तन समेत अन्य घरेलू कीमती सामान पार कर दिया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तहरीर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी जाकिर को दबोच लिया। जाकिर के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

“अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गश्त बढ़ाई गई है।”
— नवनीत नागर, कोतवाली प्रभारी

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस त्वरित खुलासे से स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.