महराजगंज: फरेंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दंपती से लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने लाखों की ठगी के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने लाखों की ठगी के मामले में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गणेशपुर ढाला (बृजमनगंज रोड) के पास से घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

बीती 18 फरवरी 2026 को आनंद नगर रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर ठगी की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। बृजमनगंज क्षेत्र के एक दंपती, जो पारिवारिक कार्य से स्टेशन आए थे, उन्हें आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर मदद का भरोसा दिया। विश्वास जीतने के बाद आरोपी मौका पाकर दंपती के सोने के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए थे। इस संबंध में फरेंदा थाने में मुकदमा संख्या 47/2026 (BNS की धारा 318(4), 317(2)) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में गठित टीम की जांच में आकाश, चंदन, आतिश और जितेंद्र के नाम प्रकाश में आए थे। शनिवार को पुलिस ने निम्नलिखित सफलता प्राप्त की गिरफ्तार अभियुक्त आकाश डोम और चंदन डोम निवासी: रजला उमानगर, जनपद देवरिया

बरामद जेवरात: लगभग 10 ग्राम वजन की दो सोने की अंगूठियां और दो सोने के झुमके।

जब्त वाहन: ठगी की वारदात में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो कार (UP32HA 1870)।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.