परीक्षा देने गई छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित की 15 वर्षीय पुत्री परतावल स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह 27 फरवरी 2026 को विज्ञान विषय की परीक्षा देने विद्यालय गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

परिजनों का कहना है कि छात्रा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि छात्रा के बारे में कोई सुराग मिल सके।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही छात्रा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.