T20 वर्ल्ड कप: विल जैक्स और रेहान अहमद का धमाका, इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने एक नामुमकिन दिख रही जीत को मुमकिन कर दिखाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने एक नामुमकिन दिख रही जीत को मुमकिन कर दिखाया है। शुक्रवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर न सिर्फ अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे भी खोल दिए हैं।

आखिरी 18 गेंदों में पलटी बाजी

एक समय इंग्लैंड को अंतिम 3 ओवरों में 43 रनों की कठिन दरकार थी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की चूक ग्लेन फिलिप्स को ओवर देना महंगी साबित हुई। विल जैक्स (32) और रेहान अहमद (19) की जोड़ी ने 18वें ओवर में 22 रन कूटकर मैच का रुख बदल दिया। सांतवें विकेट के लिए मात्र 16 गेंदों में हुई 44 रनों की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान का समीकरण

इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान खेमे में खुशी की लहर है। अब यदि पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा देता है, तो उसके और न्यूजीलैंड के अंक (3-3) बराबर हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.