फफूंद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फफूंद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना फफूँद की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लंबे समय से वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत फफूंद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना फफूँद की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक लंबे समय से वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जारी अभियान के क्रम में, उपनिरीक्षक (U.I.) विजय सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त रामविलास पुत्र रामनाथ, निवासी दौलतपुर, थाना फफूँद को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

लगभग 40 वर्षीय अभियुक्त रामविलास के विरुद्ध मुकदमा संख्या 296/2019 के तहत धारा 452, 323, 504 और 506 (भादवि) के गंभीर मामले दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप है।

 

Voice Of News24