जनता के सुख-दुख की साथी हूं, हर समस्या का होगा समाधान: रिया शाक्य

औरैया 

औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रिया शाक्य ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रिया शाक्य ने क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान वह विभिन्न गांवों में लोगों के बीच पहुँचकर उनके सुख-दुख में सम्मिलित हुईं।

जनता को संबोधित करते हुए रिया शाक्य भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “पिछले विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मुझे अपनी बहन और बेटी समझकर जो स्नेह और समर्थन दिया, उसे मैं कभी भूल नहीं सकती। पद पर रहूँ या न रहूँ, आपकी यह बेटी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।”

क्षेत्रीय लोगों ने भाजपा नेत्री की सादगी और जनता के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी बिजली, पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News24