बलिया: 8 साल की मासूम के स्कूल से लौटते ही सामने आई मां की लाश, गांव में मातम

बलिया

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का हृदय विदारक मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का हृदय विदारक मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रियंका (28), पत्नी दुर्गेश कशेरा के रूप में हुई है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।

बेटी ने देखा खौफनाक मंजर

जानकारी के अनुसार, प्रियंका ने रोज की तरह घर का काम और खाना बनाया। उसके पति दुर्गेश, जो कबाड़ का काम करते हैं, सुबह काम पर निकल गए थे और इकलौती 8 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी। दोपहर करीब 1:00 बजे जब मासूम बेटी स्कूल से घर लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला, तो शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दरवाजा खोलने पर प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा, आलोक कुमार गुप्ता ने बताया

“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।”

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस बात से हैरान है कि प्रियंका ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

 

Voice Of News24