मिठौरा: देवी स्थान पर जलजमाव से आक्रोश, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी (पश्चिम पटेल टोला) में जलजमाव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी (पश्चिम पटेल टोला) में जलजमाव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शीतला फूलमती माता स्थान परिसर में लंबे समय से जमा गंदे पानी से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

प्रमुख समस्याएँ और चिंताएँ

पेयजल संकट: देवी स्थान परिसर में लगा हैंडपंप और टोटी गंदे पानी में डूब चुके हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने शुद्ध पानी का संकट खड़ा हो गया है।

बीमारियों का डर: जलभराव के कारण क्षेत्र में भीषण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

निकासी का अभाव: ग्रामीणों का आरोप है कि नालियों की सफाई न होने से घरों का गंदा पानी मंदिर परिसर में इकट्ठा हो रहा है।

प्रधान का पक्ष: मामले में ग्राम प्रधान उर्मिला ने बताया कि जिस स्थान पर जलजमाव है, वह मूल रूप से ‘घूर गड्ढा’ था। ग्रामीणों द्वारा मिट्टी डालकर इसे पाटने के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सफाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

Voice Of News24