पनियरा: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, फर्जी डॉक्टर और लापरवाही का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका पूजा के पति दीपक कन्नौजिया ने अस्पताल संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही व फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

परिजनों का आरोप है कि 18 फरवरी को भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये जमा कराए। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को बिना सूचना दिए गुपचुप तरीके से महिला को गोरखपुर के निजी अस्पताल भेजा, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने दावा किया कि ऑपरेशन किसी फर्जी व्यक्ति द्वारा किया गया और रिकॉर्ड में डॉक्टर का नाम गलत दर्ज है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर हंगामा और झड़प हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शांत कराया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24