महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सड़कहवाँ में बुधवार (18 फरवरी 2026) को श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सड़कहवाँ में बुधवार (18 फरवरी 2026) को श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और कन्याओं ने सहभागिता कर क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंजा क्षेत्र
कलश यात्रा का शुभारंभ डीह राजा प्रांगण से हुआ। माथे पर कलश लिए कतारबद्ध कन्याओं और गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालुओं का जत्था ठूठीबारी बाईपास, कोतवाली और मुख्य तिराहे से होते हुए बस स्टैंड पहुँचा। वहाँ चंदन नदी के पावन तट पर यज्ञाचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। भक्ति गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

9 दिनों तक चलेंगे धार्मिक अनुष्ठान
यज्ञाचार्य घनश्याम मिश्रा ने बताया कि यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन
भोर 4 से 7 बजे: मंत्रोच्चारण और पूजन।
दोपहर 1 से 4 बजे: विद्वान संतों द्वारा प्रवचन।
रात्रि 7:30 बजे से: रामलीला का भव्य मंचन।
सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यात्रा

यज्ञ समिति के अनुसार, 26 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और 27 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान ठूठीबारी कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही।
इस दौरान समाजसेवी विनोद मद्धेशिया, पूनम देवी, स्वामीनाथ चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, अतुल रौनियार, धीरज चौधरी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026





















