निचलौल: जयकारों से गूंजा सीएचसी परिसर; बजरंगबली की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शनिवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में शनिवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ भगवान बजरंगबली की भव्य मूर्ति स्थापना, विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि प्रभु का प्रसाद भी ग्रहण किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू किया गया। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सामाजिक एकता का बना प्रतीक

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने इस भव्य आयोजन को श्रद्धा, भक्ति के साथ-साथ सामाजिक समरसता और एकता का एक अनुपम उदाहरण बताया।

हजारों भक्तों ने छका प्रसाद

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के सदस्यों ने सेवा भाव से हजारों श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन प्रसाद परोसा।

अध्यक्ष का वक्तव्य: निचलौल सीएचसी के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश चंद्र ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा हनुमान जी की असीम कृपा से यह पावन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हम इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।इस आयोजन से पूरे निचलौल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग इसे आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का माध्यम मान रहे हैं।

 

 

Voice Of News 24