सिकंदराबाद
बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शनिवार को थाना सिकंदराबाद का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शनिवार को थाना सिकंदराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की समस्त व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
कार्यालय से मालखाने तक की सघन जांच
एएसपी सिटी ने निरीक्षण के दौरान थाने के विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं की समीक्षा की कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों, बीट बुक रजिस्टर और सीसीटीएनएस प्रणाली को चेक किया गया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।थाने के शस्त्रागार, बंदीगृह और मालखाने का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस मेस और आवासीय परिसर का अवलोकन कर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपराधियों पर निगरानी और गश्त के निर्देश
एएसपी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने और प्रतिदिन थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया।
नए रिक्रूट्स से संवाद
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने थाने पर नियुक्त नए रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं।जनता के प्रति व्यवहार हमेशा शालीन और मददगार होना चाहिए।ड्यूटी के दौरान सजगता और सेवा भाव ही पुलिस की असली पहचान है।
इस औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सिकंदराबाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। एएसपी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज कोल्हुई थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ,डीएम और एसपी ने समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशhttps://t.co/lVSSFjq0E8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















