शिकारपुर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को चलाए गए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर शनिवार सुबह होते-होते बेअसर साबित हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को चलाए गए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर शनिवार सुबह होते-होते बेअसर साबित हुआ। प्रशासन की सख्ती को ठेंगा दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों ने शनिवार को दोबारा फुटपाथों पर कब्जा कर अपनी दुकानें सजा लीं, जिससे राहगीरों की मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं।
कार्रवाई के अगले ही दिन पुराने ढर्रे पर बाजार
गौरतलब है कि शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों में ‘पीला पंजा’ (जेसीबी) चलाकर अवैध कब्जे हटाए थे। लेकिन शनिवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, दुकानदारों ने सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए फिर से फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लिया। ऐसा प्रतीत होता है कि अतिक्रमणकारियों के मन से नगर पालिका की कार्रवाई का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।
ईओ का सख्त रुख: होगी वीडियोग्राफी और जुर्माना
जब इस संबंध में ईओ नीतू सिंह से वार्ता की गई, तो उन्होंने अतिक्रमणकारियों की इस मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में बहुत जल्द दोबारा और अधिक कड़ाई के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।जो दुकानदार बार-बार मना करने के बावजूद फुटपाथ घेर रहे हैं, उनकी अब वीडियोग्राफी कराई जाएगी।चिन्हित किए गए लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका की टीम कार्रवाई करके जाती है और कुछ ही घंटों बाद स्थिति वैसी ही हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल सांकेतिक कार्रवाई करने के बजाय स्थायी समाधान निकाला जाए और फुटपाथों को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया जाए।
महराजगंज कोल्हुई थाने में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ,डीएम और एसपी ने समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशhttps://t.co/lVSSFjq0E8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 9, 2026






















