महराजगंज
महराजगंज जनपद के सरहदी कस्बे नौतनवां में जुए और कसीनो की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सरहदी कस्बे नौतनवां में जुए और कसीनो की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। नेपाल के कसीनो में अपनी जमा पूंजी हारने के बाद एक ई-रिक्शा चालक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पैसे दोगुना करने की चाहत बनी काल
जानकारी के अनुसार, नौतनवां कस्बे का रहने वाला युवक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने बड़ी मेहनत से ₹80,000 की रकम जमा की थी। इस जमा पूंजी को दोगुना करने के लालच में वह सीमा पार नेपाल स्थित एक कसीनो में पहुंच गया। किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह अपनी पूरी रकम हार गया।
हार के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
मेहनत की कमाई एक झटके में गवां देने का सदमा युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। घर लौटने के बाद उसने मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नौतनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में कसीनो की लत युवाओं के भविष्य को निगल रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिलेhttps://t.co/kLNPbW1MLM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026





















