सांसद सुरेंद्र नागर की माताजी की पुण्यतिथि पर 15 मेधावी छात्राओं को बांटे ₹25-25 हजार के चेक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर की पूजनीय माताधर्मावती नागर की 15वीं पुण्यतिथि आज नगर में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर की पूजनीय माताजी धर्मावती नागर की 15वीं पुण्यतिथि आज नगर में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

शिक्षा को प्रोत्साहन मेधावी छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात, क्षेत्र की ऐसी 15 छात्राओं को चयनित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे। सांसद सुरेंद्र नागर और उनके परिवार द्वारा इन सभी 15 बच्चियों को ₹25-25 हजार के चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किए गए।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस भावपूर्ण आयोजन में सांसद सुरेंद्र नागर के साथ उनके भाई डॉ. धर्मेंद्र नागर, राजेंद्र नागर, पारस ग्रुप के एमडी नरेंद्र नागर और हरेंद्र नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वर्गीय धर्मावती नागर जी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया।

 

Voice Of News24