दौलतपुर खुर्द में विकास की बयार: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों के चेहरे खिले

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर खुर्द में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुर खुर्द में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। गाँव के प्रमुख रास्तों को सुदृढ़ करने के अभियान के तहत नई इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को कीचड़ और जलभराव की पुरानी समस्या से स्थाई निजात मिलेगी।

युद्ध स्तर पर जारी है निर्माण कार्य

गाँव में राधा के घर से लेकर रामू के घेर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 3 मीटर चौड़े इस मार्ग के बनने से पैदल यात्रियों, दुपहिया वाहनों और कृषि उपकरणों के आवागमन में काफी सुगमता होगी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कार्य की गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रधान का संकल्प सर्वांगीण विकास
निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधान वीरम मीणा ने कहा

“गाँव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। जहाँ भी रास्तों की स्थिति खराब है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पक्की सड़कें बनवाई जाएंगी। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।”

ग्रामीणों ने जताया आभार

लंबे समय से सड़क की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीण रमेश मीना, रामू, लोकेश, रिंकू और कृष्ण कांत सहित अन्य निवासियों ने इस पहल पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बरसात के मौसम में आवाजाही आसान होगी और गाँव का स्वरूप भी बदलेगा।

 

Voice Of News24