रायबरेली
रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और करीब 6 बार पलटते हुए 12 मीटर दूर खाई में जा गिरी। हादसे में बुलंदशहर निवासी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन का भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे का विवरण
प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु ठाकुर की बेटी की गुरुवार को शादी है। बुधवार सुबह बुलंदशहर से आए अतिथि मुकेश (40), उनका बेटा दिव्यांश (20) और अलीगढ़ निवासी रामू (20) को रिसीव करने दुल्हन का भाई चंदर मिश्रा स्टेशन गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब 8 बजे गोपालपुर बिजली पावर हाउस के पास कार बेकाबू हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 फीट की कार मलबे में तब्दील होकर महज 5 फीट की रह गई।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ तीन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल चंदर और अभिषेक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घर में शादी की रस्में अब सादगी से पूरी की जाएंगी।
आगरा: सेना में नौकरी का झांसा देकर राइफल शूटर से दुष्कर्म, आरोपी फौजी गिरफ्तारhttps://t.co/gbzAazN7uB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 18, 2026





















