आगरा: सेना में नौकरी का झांसा देकर राइफल शूटर से दुष्कर्म, आरोपी फौजी गिरफ्तार

आगरा

आगरा जनपद के ताजनगरी में एक राइफल शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शर्मनाक मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के ताजनगरी में एक राइफल शूटिंग खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी संदीप कुमार उर्फ विराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवती को धोखे में रखने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का गंभीर आरोप है।

NCC कैंप में हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी संदीप की मुलाकात करीब दो साल पहले एक NCC कैंप के दौरान हुई थी। संदीप ने खुद को रसूखदार बताते हुए युवती को सेना में नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसी झांसे में लेकर वह युवती को देहरादून ले गया, जहाँ उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस दौरान युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो के दम पर वह पिछले काफी समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। अंततः आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दबिश देकर आरोपी फौजी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

Voice Of News24