बुलंदशहर: बाल विवाह रुकवाने गई चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पर हमला, 19 नामजद समेत 69 पर मुकदमा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के गाँव सुनपेड़ा बक्सुआ में बाल विवाह रुकवाने पहुँची चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र के गाँव सुनपेड़ा बक्सुआ में बाल विवाह रुकवाने पहुँची चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। 15 फरवरी को 16 वर्षीय बालिका के विवाह की सूचना पर पहुँची टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। भीड़ ने बालिका को जबरन टीम की कस्टडी से छीनने का प्रयास किया, जिससे अधिकारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

सरकारी कार्य में बाधा और रेस्क्यू

चाइल्ड लाइन प्रभारी अभिषेक कुमार और उपनिरीक्षक विनय कुमार की टीम ने भारी विरोध के बावजूद बालिका को रेस्क्यू कर ‘वन स्टॉप सेंटर’ पहुँचाया। टीम का आरोप है कि ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने संगठित होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। मामले में पुलिस ने रूबी, गफ्फार, वसीम, मुस्तकीम और तौहीद समेत 19 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर विवाद

दूसरी ओर, ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि एक दरोगा ने शादी न रुकवाने के बदले ‘खर्चा-पानी’ (रिश्वत) की मांग की थी, जिसे ठुकराने पर टीम ने बल प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर पुलिस की धमकी वाला एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस का पक्ष

थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने रिश्वत के आरोपों को निराधार और गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.