सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में ‘माटी संस्था’ द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में ‘माटी संस्था’ द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस विशेष शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया, परामर्श दिए और दवाएं वितरित कीं। जनता को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को भी एम्स, मेदांता और पीजीआई जैसी उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जोर देकर कहा, “स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है।”
सांसद ने इस जनहितकारी प्रयास के लिए माटी संस्था के आयोजक मंडल, समर्पित चिकित्सक दल और सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए उनके सेवा भाव की प्रशंसा की।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















