बुलंदशहर
बुलंदशहर डिबाई जनपद के नगर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्री महाशिवरात्रि पर्व उत्सव समिति द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डिबाई जनपद के नगर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्री महाशिवरात्रि पर्व उत्सव समिति द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ने भगवान शिव की आरती उतारकर और फीता काटकर किया।

बारात में शिव-पार्वती की झांकी के साथ सूर्य, इंद्र, चंद्र और भगवान विष्णु की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवा जमकर थिरके। मंडी गेट से शुरू होकर यह यात्रा रेलवे रोड, महादेव चौराहा और घंटाघर होते हुए चौक दुर्गा प्रसाद पर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारी और ठंडाई वितरित की। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन मुस्तैद रहा। आयोजन समिति के राजेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल और डोरीलाल सिंघल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य रूप दिया गया।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















