सिद्धार्थनगर: 19 फरवरी से शुरू होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं, तीन केंद्रों पर 888 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आगामी 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आगामी 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी। जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इस वर्ष कुल 888 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले में पहुंच चुके हैं, जिन्हें सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जीआईसी नौगढ़ के डबल लॉक में रखा गया है। पूरे स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है ताकि गोपनीयता और सुरक्षा बनी रहे।

परीक्षा केंद्रों का विवरण

जनपद में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न स्तरों के छात्र अपनी परीक्षा देंगे:

श्री भागीरथी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, घेसानानकार।

श्री पाणनीय गुरुकुल महाविद्यालय, दयानंद नगर कोल्हुई।

श्री मुनेश्वर प्रसाद आदर्श संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, एकडेंगवा।

इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले साल (1015) के मुकाबले 127 की कमी आई है। इस बार पूर्व मध्यमा द्वितीय के 429, उत्तर मध्यमा प्रथम के 281 और उत्तर मध्यमा द्वितीय के 178 छात्र परीक्षा में बैठेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, रोशनी और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए सचल दलों (उड़नदस्तों) का गठन किया गया है, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.